पेटीएम 850 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी, 810 रुपये का भाव तय किया

पेटीएम 850 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी, 810 रुपये का भाव तय किया

पेटीएम 850 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी, 810 रुपये का भाव तय किया
Modified Date: December 13, 2022 / 10:06 pm IST
Published Date: December 13, 2022 10:06 pm IST

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) पेटीएम ब्रांड का परिचालन करने वाली डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर पुनर्खरीद की घोषणा की। इसके तहत कंपनी 810 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 850 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी।

वन97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिये शेयर बाजारों के जरिये खुले बाजार मार्ग का विकल्प चुना है। प्रक्रिया अधिकतम छह महीने में पूरी होने की संभावना है।

सूचना के अनुसार, ‘‘कंपनी 810 रुपये प्रति शेयर के भाव में 850 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी।’’

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

सूचना के अनुसार, बैठक में सभी निदेशक मौजूद थे और स्वतंत्र निदेशक समेत सभी ने आम सहमति से प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में