पीक एक्सवी ने ‘सर्ज 12’ के तहत 18 शुरुआती चरण के स्टार्टअप पर लगाया दांव

पीक एक्सवी ने 'सर्ज 12' के तहत 18 शुरुआती चरण के स्टार्टअप पर लगाया दांव

पीक एक्सवी ने ‘सर्ज 12’ के तहत 18 शुरुआती चरण के स्टार्टअप पर लगाया दांव
Modified Date: September 29, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: September 29, 2026 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) उद्यम पूंजी कंपनी पीक एक्सवी ने अपने ‘सर्ज 12’ कार्यक्रम के तहत 18 नए स्टार्टअप को दीर्घकालिक तथा मजबूत कारोबारी मॉडल बनाने में मदद करने के लिए सहायता दी है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) राजन आनंदन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सर्ज 12 के तहत नए समूह में कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी समर्थकों से लेकर वित्तीय प्रौद्योगिकी और डीप-टेक स्टार्टअप शामिल हैं, जो अंतरिक्ष, रेडियो-फ्रीक्वेंसी सेंसिंग और स्पेक्ट्रम इंटेलिजेंस के लिए स्वायत्त उपग्रह प्रणालियों का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों के सृजन करने, खरीदारी करने, डेटिंग करने, निवेश करने और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने के तरीकों में नए व्यवहार उभरते देख रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियां किस तरह नियुक्तियां करती हैं, बीमा करती हैं और परिचालन करती हैं, इसमें भी बुनियादी बदलाव आ रहे हैं।’’

आनंदन ने आगे कहा कि एआई एक बड़ा समर्थक है, लेकिन अब यह केवल उत्पाद बनने के बजाय तेजी से उत्पादों का आधार बनता जा रहा है। इस समूह को जो बात एक साथ जोड़ती है, वह इन संस्थापकों की गहरी समझ और मौलिक रूप से कुछ बेहतर बनाने की उनकी महत्वाकांक्षा है।

उन्होंने कहा कि ‘सर्ज’ शुरुआती चरण (सीड स्टेज) का निवेश कार्यक्रम है और कंपनी चुने गए प्रत्येक स्टार्टअप में 50 लाख अमेरिकी डॉलर तक का निवेश करेगी।

सर्ज 12 के लिए चुने गए स्टार्टअप में अल्मा, केलो, ऑगस्ट एआई, डिट्टो और गेमस्टॉक शामिल हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में