हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को विश्वस्तरीय संपर्क नेटवर्क जरूरी : मुख्य सचिव

हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को विश्वस्तरीय संपर्क नेटवर्क जरूरी : मुख्य सचिव

हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को विश्वस्तरीय संपर्क नेटवर्क जरूरी : मुख्य सचिव
Modified Date: September 29, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: September 29, 2026 6:38 pm IST

लखनऊ, 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल ने मंगलवार को कहा कि एक हजार अरब (ट्रिलियन) डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए विश्वस्तरीय संपर्क नेटवर्क का विस्तार जरूरी है।

गोयल ने अहिमामऊ स्थित राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रूपाम) में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत की। एक सरकारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बड़ी बुनियादी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली विकसित करना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘ट्रिलियन’ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में विश्वस्तरीय संपर्क या कनेक्टिविटी नेटवर्क का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क, रेलवे, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारे, लॉजिस्टिक केंद्र, हवाई अड्डा तथा शहरी अवसंरचना प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए निर्माण शुरू होने से पहले भूमि की उपलब्धता, डिजाइन तथा आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों की पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की निगरानी केवल समग्र स्तर पर न होकर निर्माण गतिविधियों के स्तर तक की जानी चाहिए। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि परियोजना के किस स्थान पर कार्य किस स्थिति में है।

भाषा आनन्द पारुल अजय

अजय


लेखक के बारे में