Petrol Diesel Price Today: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी हुए बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज ताजा का रेट
Petrol Diesel Price Today: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी हुए बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज ताजा का रेट
Petrol Diesel Price Today | Photo Credit: IBC24
- पेट्रोल में 15 रुपये की बढ़ोतरी
- डीजल और मिट्टी तेल महंगे
- मध्य पूर्व संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ीं
नेपाल: Petrol Diesel Price Today मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को तेजी से ऊपर पहुंचा दिया है, जिसका असर दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दामों पर साफ दिख रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि नेपाल में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है, यहां पेट्रोल के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत कल यानी बुधवार से जारी कर दी गई है।
Petrol Diesel Price Hike Today नेपाल आयल निगम की नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पहले श्रेणी के क्षेत्रों में पेट्रोल की कीमत 184.50 रुपये प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल और मिट्टी तेल की कीमत पहले श्रेणी में 164.50 रुपये, दूसरी श्रेणी में 166 रुपये और तीसरी श्रेणी में 167 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
15 दिनों में 5 अरब नेपाली रुपये का नुकसान
नोपाल आयल निगम ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी कर दिया है। पिछले 15 दिनों में लगभग 5 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है। निगम ने कहा कि मध्यपूर्व में जारी संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। निगम ने यह भी बताया कि ये कीमत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रेट के आधार पर तय की गई है।

इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: मिडिल ईस्ट जंग पर आर-पार, विपक्ष है साथ पर कांग्रेस नाराज!… सर्वदलीय बैठक से नदारत रहे दिग्गज, भारत की कूटनीति पर क्या असर डालेंगे जंग के ये हालात?
- Clay Pot Water Benefits : फ्रिज का ठंडा पानी छोड़ें! मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे
- All-Party Meeting Update: ‘हम पाकिस्तान की तरह दलाल राष्ट्र नहीं’.. ईरान-US के बीच PAK की मध्यस्थता पर सरकार का बड़ा बयान, विपक्ष के इस आरोप का भी किया खंडन

Facebook


