Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: पेट्रोल 113 रुपए लीटर…तो रसोई गैस भी 968 रुपए प्रति सिलेंडर, कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट
Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: पेट्रोल 113 रुपए लीटर...तो रसोई गैस भी 968 रुपए प्रति सिलेंडर, कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट
Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: पेट्रोल 113 रुपए लीटर...तो रसोई गैस भी 968 रुपए प्रति सिलेंडर, कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट / Image: AI Generated
- ब्रेंट क्रूड 2.52% चढ़कर 90.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
- 31 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
- घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: अमेरिकी सैनिकों ने एक बार फिर ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया है, जिसके बाद से तनाव और भी बढ़ गया है। जुलाई के आखिरी हफ्ते के बाद से दोनों देशों के बीच शांति थी, लेकिन एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, ब्रेंट क्रूड तेल वापस 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। जबकि ब्रेंट क्रूड के भाव 2.22 डॉलर यानी 2.52% चढ़कर 90.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। इन सब के बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 31 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।
Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: 31 अगस्त का पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 1 लीटर बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपए लीटर है। जिस पेट्रोल में केवल 5 प्रतिशत ही एथेनॉल मिला है यानी E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपए और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपए लीटर है।
पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
आज पोर्टब्लेयर में 88.66 रुपए लीटर है जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत ₹ 84.56 है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए लीटर है। जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपए और डीजल 99.87 रुपए लीटर। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपए और डीजल 99.28 रुपए का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर है।
सीएनजी हुआ मंहगा
वहीं, दूसरी ओर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को देर रात सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा कर बड़ा झटका दिया था। नई दरें शनिवार (29 अगस्त, 2026) से प्रभावी हैं। आज 31 अगस्त को भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। नए रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत 86.98 रुपए प्रति किलो है। इसके मुकाबले कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में CNG का भाव 98.31 रुपए प्रति किलो है। यानी दिल्ली की तुलना में इन शहरों में CNG के लिए वाहन चालकों को 11.33 रुपए प्रति किलो अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 95.59 रुपए प्रति किलो है।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2738 रुपए का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपए का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपए और घरेलू 941.50 रुपए है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपए है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Patna Toxic Liquor Deaths Case: मछली के साथ इस चीज का किया सेवन, देखते ही देखते हो गई इतने युवकों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस
- Ankit Baliyan Murder Case Update: सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर, फरार बदमाशों की तलाश जारी

Facebook


