Ankit Baliyan Murder Case Update: सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Ankit Baliyan Murder Case Update: शामली पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के दो संदिग्धों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
Ankit Baliyan Murder Case Update/Image Credit: X Handle
- शामली पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के दो संदिग्धों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
- मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है।
- इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Ankit Baliyan Murder Case Update: लखनऊ: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्यकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, शामली पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के दो संदिग्धों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। इतना ही नहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस और आरोपियों के बीच ये मुठभेड़ शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई।
परिजनों ने दी थी चार दिनों की मोहलत
मुठभेड़ से कुछ समय पहले शामली के डीएम आलोक यादव और एसपी एनपी सिंह ने बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर अंकित बालियान के पिता पिता सतवीर सिंह समेत पूरे परिवार से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। वहीं, इससे पहले परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी और चार दिन की मोहलत दी थी। (Ankit Baliyan Murder Case Update)
हरियाणा पहुंची अंकित बालिया हत्याकांड की जांच
Ankit Baliyan Murder Case Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़ रहे हैं। शामली और मेरठ पुलिस की टीमें हरियाणा के हिसार, रोहतक और करनाल पहुंची हैं। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी शूटर्स इन जिलों के हो सकते हैं।
आरोपियों का हरियाणा की तरफ भागने का दावा
पुलिस जांच में दावा किया गया है कि अंकित बालियान को मारने के लिए कुल चार बदमाश आए थे। चारों ने एक साथ अंकित पर गोलियां चलाई थीं। इनमें से दो पीले गमछे में दिखाई दे रहे थे। फायरिंग के बाद शूटर्स हरियाणा की ओर भागते दिखे थे, जिसके बाद पुलिस की जांच में हरियाणा का एंगल भी शामिल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया था कि भागते हुए एक आरोपी ने किसी से फोन पर बात की थी। (Ankit Baliyan Murder Case Update)
इन्हें भी पढ़ें:-
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सुबह से हो रही बारिश के बीच जारी हुआ अलर्ट, इतने दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, अपने इलाके का हाल जानें यहां
- Aaj Ka Rashifal 31 August 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, मिल सकती है खुशखबरी, नौकरी-कारोबार में मिलेगा लाभ

Facebook


