Patna Toxic Liquor Deaths Case: मछली के साथ इस चीज का किया सेवन, देखते ही देखते हो गई इतने युवकों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Patna Toxic Liquor Deaths Case: बिहार की राजधानी पटना के बेढ़ना गांव में 4 युवकों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।

Patna Toxic Liquor Deaths Case: मछली के साथ इस चीज का किया सेवन, देखते ही देखते हो गई इतने युवकों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Patna Toxic Liquor Deaths Case /image: Social Media

Modified Date: August 31, 2026 / 08:01 am IST
Published Date: August 31, 2026 8:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार की राजधानी पटना के बेढ़ना गांव में 4 युवकों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।
  • अचानक हुई युवकों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवकों ने जहरीली शराब का सेवन किया था।

Patna Toxic Liquor Deaths Case: पटना बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। अचानक हुई युवकों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवकों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम तथा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवकों की पहचान विकास, शशि, पंकज और रिशु के रूप में हुई है। चारों युवक एनटीपीसी में काम करते थे और रविवार को गांव में एक साथ नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मछली, रोटी और चावल के साथ कथित तौर पर शराब का सेवन किया था। कुछ देर बाद अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए। चारों की हालत गंभीर होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। (Patna Toxic Liquor Deaths Case)

रास्ते में हुई चारों युवकों की मौत

Patna Toxic Liquor Deaths Case:  प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों से चारों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। वहीं पटना ले जाते समय रास्ते में ही चारों युवकों की मौत हो गई। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सक डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के समय चारों की हालत बेहद गंभीर थी।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

चिकित्सकों के मुताबिक, किसी नशीले या जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवकों ने शराब या किसी अन्य पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। (Patna Toxic Liquor Deaths Case)

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.