सवाल आपका है

Petrol Price Latest News Today: पेट्रोल आज से 8 रुपए सस्ता, डीजल 1.54 रुपए हुआ महंगा, बाइक-कार वालों को राहत तो बस-ट्रक मालिकों को झटका

Petrol Diesel Price 20 October 2025: डीजल 1.39 रुपए सस्ता, दिवाली से बस-ट्रक मालिकों के अच्छे दिन की शुरुआत! Image: file

Petrol Diesel Price 20 October 2025: डीजल 1.39 रुपए सस्ता, दिवाली से बस-ट्रक मालिकों के अच्छे दिन की शुरुआत! Image: file

बिजनेस: Petrol Price Latest News Today महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया है, जो आज से पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं। नए रेट के अनुसार पेट्रोल आज से 7.84 रुपए सस्ता हुआ है तो वहीं डीजल के रेट में 1.48 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। रक्षाबंधन से पहले पेट्रोल के दाम में कटौती आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

Read More: Gariyaband Dead Body Found: गरियाबंद में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला.. इस वाटरफॉल में फिर मिली युवती की लाश.. इस बात की जताई गई आशंका

Petrol Price Latest News Today पाकिस्तान सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल 7.54 रुपए सस्ता होने के बाद 264.61 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। जबकि डीजल की कीमत में 1.48 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने के बाद दाम 285.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बता दें कि पिछली 15 जुलाई को सरकार ने पेट्रोल की कीमत 5.36 रुपए बढ़कर 272.15 रुपए प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल की कीमत 11.37 रुपए बढ़कर 284.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई थी।

बता दें कि यह बदलाव 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगे और इसकी घोषणा वित्त विभाग द्वारा एक अधिसूचना के माध्यम से की गई, जो अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की प्रवृत्तियों और पाकिस्तानी रुपए की अमेरिकी डॉलर के मुकाबले विनिमय दर की समीक्षा के बाद जारी की गई। यह संशोधन OGRA (ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी) और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों पर किया गया है।

Read More: Satna Viral Video: इंस्टाग्राम पर बहस करना पड़ा भारी, युवक को बुलाकर की गई सरेआम पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Exit mobile version