पेट्रोनेट का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़ा

Ads

पेट्रोनेट का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 10:02 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत के सबसे बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 848 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 806 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने कुल गैस की मात्रा में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और अब यह 228 हजार अरब ब्रिटिश थर्मल यूनिट तक पहुंच गई है।

पेट्रोनेट गुजरात के दहेज और केरल के कोच्चि में एलएनजी आयात के लिए दो सुविधाएं संचालित करती है।

भाषा

योगेश अजय

अजय