PMI Index : फरवरी में 1 साल की सबसे तेज गति से बढ़ा सर्विस सेक्टर, रोजगार में जारी रही गिरावट

PMI Index : फरवरी में 1 साल की सबसे तेज गति से बढ़ा सर्विस सेक्टर, रोजगार में जारी रही गिरावट

PMI Index : फरवरी में 1 साल की सबसे तेज गति से बढ़ा सर्विस सेक्टर, रोजगार में जारी रही गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 3, 2021 6:18 am IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) भारत में सेवा संबंधी गतिविधियों में फरवरी महीने में एक साल की सबसे तेज गति की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि इस दौरान रोजगार में गिरावट जारी रही ओर कंपनियों के कुल व्यय में सबसे तेज गति से कमी आयी। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह कहा गया।

भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक जनवरी के 52.8 से बढ़कर फरवरी में 55.3 पर पहुंच गया। इससे बेहतर होती मांग और अनुकूल होती बाजार परिस्थितियों के बीच पिछले एक साल के दौरान उत्पादन में सबसे तेज गति से वृद्धि के संकेत मिलते हैं।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये शुरू टीकाकरण अभियान से वृद्धि की संभावनाओं के प्रति कारोबारी भरोसे में सुधार हुआ है। इसके दम पर फरवरी मे सूचकांक लगातार पांचवें महीने 50 से ऊपर रहा।

सूचकांक का 50 से ऊपर रहना वृद्धि यानी विस्तार का संकेत देता है, जबकि 50 से नीचे का सूचकांक बताता है कि उत्पादन में गिरावट आयी है।

सर्वेक्षण के अनुसार, जहां एक ओर लगातार पांचवें महीने नये कार्यों में तेजी आयी है। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल पैनलिस्टों की यह राय बरकरार है कि कोविड-19 महामारी और यात्रा पर पाबंदियों से उनकी सेवाओं की अंतरराष्ट्रीय मांग पर असर जारी है। सर्वे में कहा गया, ‘‘लगातार 12वें महीने निर्यात के ऑर्डरों में गिरावट आयी है। हालांकि गिरावट की दर पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम रही है।’’

इस दौरान देश के निजी क्षेत्र का उत्पादन पिछले चार महीने में सबसे तेज गति से आगे बढ़ा। कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक जनवरी के 55.8 से बढ़कर फरवरी में 57.3 पर पहुंच गया।

Read More: सरकारी नौकरी: शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 60 हजार से ज्यादा, साथ में अन्य भत्ते भी

आईएचएस मार्किट की सहायक निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डी लीमा ने कहा, ‘‘आर्थिक गतिविधि के आम तौर पर तीसरी तिमाही में तकनीकी मंदी से बाहर आने के बाद वित्त वर्ष 2020/21 की अंतिम तिमाही में ठीक होने की उम्मीद है। पीएमआई संकेतक में नवीनतम सुधार चौथी तिमाही में मजबूत विस्तार की ओर इशारा करता है।’’

आईएचएस मार्किट के भारत सेवा पीएमआई में कहा गया कि कुल नये व्यवसाय में जारी वृद्धि के बाद भी फरवरी में सेवा क्षेत्र में रोजगार में गिरावट जारी रही है। कई कंपनियों का मानना है कि कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का श्रम की आपूर्ति पर असर हुआ है।

Read More: जॉन अब्राहम का न्यूड अवतार, सोशल मीडिया में शेयर किया हॉट फोटो, देखें..

लीमा ने कहा, ‘‘विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों में रोजगार में कमी आयी है। यह आने वाले महीनों में घरेलू उपभोग पर असर डाल सकता है। हालांकि क्षमता पर दबाव बढ़ रहा है, कारोबारी धारणा मजबूत हो रही है और टीकाकरण का दायरा व्यापक हो रहा है, इससे लगता है कि रोजगार में वृद्धि के सबसे अच्छे दिन आने ही वाले हैं।’’

कीमतों के मोर्चे पर फरवरी में मालवहन की लागत, ईंधन के खुदरा दाम पर और कुल मिलाकर उत्पादन की लागत के बढ़ने की खबरें हैं। मुद्रास्फीति की दर फरवरी 2013 के बाद की सबसे तेजी से बढ़ी है।

Read More: मध्यप्रदेश बजट 2021: आत्मनिर्भर एमपी का चौथा स्तंभ , ‘सुशासन’ पर सरकार का जोर

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.