Polycab India Share: वायर कंपनी ने 35 रुपये डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर की कीमत में आई रॉकेट जैसी उछाल – NSE: POLYCAB, BSE: 542652
Polycab India Share: वायर कंपनी ने 35 रुपये डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर की कीमत में आई रॉकेट जैसी उछाल

(Polycab India Share, Image Credit: Meta AI)
- पॉलीकैब ने प्रति शेयर 35 रुपये का डिविडेंड घोषित किया।
- कंपनी का तिमाही रेवेन्यू 25% बढ़कर 6,985.7 करोड़ रुपये हुआ।
- पॉलीकैब का शुद्ध लाभ 35% बढ़कर 727 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
Polycab India Share: आज मंगलवार को Polycab India Limited के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 4% से अधिक उछलकर 6,077.50 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे कंपनी के बोर्ड का एक बड़ा ऐलान है। जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 35 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा है। यह डिविडेंड पिछले छह वर्षों में सबसे बड़ा डिविडेंड है। हालांकि, इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
कंपनी के तिमाही नतीजे पॉजिटिव
Polycab ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं जिसमें नतीजे काफी सकारात्मक रहे हैं। कंपनी का राजस्व 25% बढ़कर 6,985.7 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA में 34.7% की बढ़ोतरी के साथ यह 1,025.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मार्जिन भी 110 आधार अंकों की बढ़त के साथ 14.7% हो गया है। इन नतीजों की वजह से शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर 727 करोड़ रुपये हो गया, जो कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को बताता है।

कंपनी का कारोबार
पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी वायर और केबल निर्माता कंपनी है। पूरे भारत में कंपनी का कारोबार 23 विनिर्माण सुविधाओं, 15 से अधिक दफ्तरों और 25 से अधिक गोदामों के जरिए फैला है। पॉलीकैब का बीटा 1.1 है, जो इस समय उच्च अस्थिरता को दर्शाता है। कंपनी का प्रदर्शन अब तक सकारात्मक रहा है और शेयर विभिन्न मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत
पॉलीकैब के शेयरों में हालिया वृद्धि निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा, FMEG स्टॉक चार्ट पर कंपनी का RSI 65.8 पर है, जो न तो ओवरबॉट है और न ही ओवरसोल्ड। यह संकेत करता है कि कंपनी का शेयर स्टेबल है और आगे बढ़ने की क्षमता रखता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पॉलीकैब ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 35 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Polycab India Share: Wire company announced a dividend of Rs 35, share price rose like a rocket
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm