मुंबई: Polycab Share Price Target 2025 पिछले एक महीने से लगातार हो रही गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। आज निफ्टी 50 100 से अधिक अंकों के उछाल के साथ खुला तो वहीं सेंसेक्स भी ग्रीन साइन के साथ ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स भी 413 पाइंट के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि भारतीय शेयर बाजार आज रिकवरी कर सकती है।
Polycab Share Price Target 2025 बात करें पिछले कारोबारी दिन की तो शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 को गिरावट के साथ नेगेटिव शुरुआत की थी। शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 के दिन क्लोजिंग बेल पर बीएसई सेंसेक्स -1414.33 अंक या -1.93 प्रतिशत फिसलकर 73198.11 पर और एनएसई निफ्टी -420.33 अंक या -1.90 प्रतिशत फिसलकर 22124.71 अंक पर बंद हुआ।
देखा जाए तो इलेक्ट्रिकल केबल मेजर पॉलीकाब इंडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने इस स्टॉक पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग जारी रखी है, हालांकि टारगेट को 7,700 रुपये से घटाकर 6,485 रुपए कर दिया गया है। नया टारगेट पिछले बंद भाव से 38 प्रतिशत का अपसाइड पोटेंशियल दर्शाता है। पिछली सत्र में, जहां बाजार में व्यापक गिरावट देखी गई, वहीं इस स्टॉक ने 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ ग्रीन में समाप्त किया।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने मिडकैप स्टॉक पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है और इसके पीछे की वजह ‘उचित वैल्यूएशन’ है। जेफरीज़ ने कहा कि यह स्टॉक FY26e के 27x के उचित वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके ऐतिहासिक औसत से कम है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि उन्हें FY25-27e के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के केबल्स और वायर (C&W) सेगमेंट में प्रवेश का कोई खास प्रभाव नहीं दिखता है।

