फरवरी में बिजली खपत आठ प्रतिशत बढ़कर 127.79 अरब यूनिट पर

Ads

फरवरी में बिजली खपत आठ प्रतिशत बढ़कर 127.79 अरब यूनिट पर

  •  
  • Publish Date - March 1, 2024 / 08:00 PM IST,
    Updated On - March 1, 2024 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) देश में बिजली खपत फरवरी में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 127.79 अरब यूनिट (बीयू) हो गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आंकड़ों के मुताबिक बिजली की खपत फरवरी 2023 में 118.29 अरब यूनिट और फरवरी 2022 में 108.03 अरब यूनिट थी।

इस साल लीप वर्ष होने के कारण फरवरी में 29 दिन थे। इसलिए फरवरी में बिजली खपत थोड़ी अधिक बढ़ी।

महीने के दौरान किसी भी एक दिन में बिजली की सबसे अधिक मांग फरवरी 2024 में बढ़कर 222 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गई। यह आंकड़ा फरवरी 2023 में 209.76 गीगावाट और फरवरी 2022 में 193.58 गीगावाट था।

विशेषज्ञों ने कहा कि फरवरी में बिजली की खपत के साथ ही मांग में भी सुधार हुआ। लंबे समय तक शीत लहर के कारण हीटर, ब्लोअर और गीजर जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ गया। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण