प्राकृतिक गैस को GST के दायरे में लाने की तैयारी

प्राकृतिक गैस को GST के दायरे में लाने की तैयारी

प्राकृतिक गैस को GST के दायरे में लाने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 28, 2017 11:46 am IST

 

नई दिल्ली। ऐसा माना जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल जल्द ही पेट्रोलियम और गैस इंडस्ट्री को राहत देने वाली है। खबरों की माने तो काउंसिल प्राकृतिक गैस को जीएसटी के दायरे में शामिल करने पर विचार कर रही है। ऐसे में ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी दिग्गज कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पांच पेट्रोलिय पदार्थाें को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है जिनमें क्रूड आॅयल, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस और विमान ईंधन शामिल है।

यहां आपको ये बताना जरूरी है कि जीएसटी लागू होने के साथ ही यह सहमति बनाई गई थी कि इसका क्रियांवयन ऐसे किया जाएगा जिससे ना तो सरकार को नुकसान हो ना इंडस्ट्रीज को लेकिन अब इन 5 पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी दायरे से बाहर रखने पर इस क्षेत्र की इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए जल्द ही प्राकृतिक गैस को इस दायरे मंे लाकर इस क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को राहत दी जा सकती है। 


लेखक के बारे में