सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के भाव स्थिर, अन्य तेल कीमतों में गिरावट

सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के भाव स्थिर, अन्य तेल कीमतों में गिरावट

सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के भाव स्थिर, अन्य तेल कीमतों में गिरावट
Modified Date: September 12, 2023 / 09:16 pm IST
Published Date: September 12, 2023 9:16 pm IST

नयी दिल्ली,12 सितंबर (भाषा) देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि सरसों, मूंगफली तेल- तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार, आयातित तेल बेपड़ता बेचे जाने यानी लागत से कम दाम पर थोक बिक्री किये जाने की वजह से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट है। ऐसा देश में खाद्य तेलों की लगभग 60 प्रतिशत की कमी या आयात पर निर्भरता के बावजूद हो रहा है। जिस भी कारण से सस्ते आयातित तेल की बाढ़ के लिए दरवाजे खोले गये, उसके असर से तेल-तिलहन उद्योग संकट में जा पहुंचा है और वे अंदर से खोखले हो चले हैं। देश के तिलहन किसान अलग परेशान हैं क्योंकि सस्ते आयातित तेल के मुकाबले इन किसानों की उपज की लागत लगभग दोगुना होने से उनकी उपज खप नहीं रही है। अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अधिक तय किये जाने की वजह से उपभोक्ताओं को इन्हीं सस्ते आयातित तेलों को खुदरा में महंगा खरीदना पड़ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में बिनौला तेल का दाम टूटने से एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली के दाम में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए वहां बिनौला खली के दिसंबर अनुबंध वाले सौदे के लिए ऊपरी सर्किट लगाना पड़ा।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,475-5,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,340-7,390 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,605-2,890 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,710 -1,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,710 -1,820 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में