प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स ने सेबी के समक्ष गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज किए दाखिल

प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स ने सेबी के समक्ष गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज किए दाखिल

प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स ने सेबी के समक्ष गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज किए दाखिल
Modified Date: June 29, 2026 / 01:25 pm IST
Published Date: June 29, 2026 1:25 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) रेल आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स एंड इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष गोपनीय मार्ग के तहत प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

प्रस्तावित आईपीओ को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की गोपनीय प्रक्रिया के तहत दाखिल किया गया है। इस व्यवस्था के तहत कंपनियां निर्गम के आकार समेत प्रस्ताव से जुड़ी जानकारी को शुरू में सार्वजनिक नहीं करती हैं। यह प्रक्रिया कंपनियों को नियामकीय सुझावों और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निर्गम की संरचना में बदलाव करने की सुविधा भी देती है।

कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में सेबी और शेयर बाजारों के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।

वर्ष 2008 में स्थापित प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स रेल-आधारित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स मंच का संचालन करती है। यह कंटेनर वाले और बिना कंटेनर वाले कार्गो के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक्स अवसंरचना और सेवाएं उपलब्ध कराती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में