प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के आईपीओ को 1.33 गुना अभिदान मिला

प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के आईपीओ को 1.33 गुना अभिदान मिला

प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के आईपीओ को 1.33 गुना अभिदान मिला
Modified Date: April 16, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: April 16, 2026 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के 244 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तक 1.33 गुना अभिदान मिला है।

प्रॉपशेयर सेलेस्टिया, प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट द्वारा पेश किया गया तीसरा लघु एवं मझोला रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (एसएम रीट) है।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 2,323 यूनिट के मुकाबले 3,090 यूनिट के लिए बोलियां मिलीं।

दूसरे निवेशकों की श्रेणी को 4.81 गुना अभिदान मिला, जबकि संस्थागत निवेशकेों के हिस्से को 17 प्रतिशत अभिदान मिला।

निर्गम का मूल्य दायरा 10-10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट है।

आईपीओ सिर्फ का नए यूनिट का निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश शामिल नहीं है।

प्रॉपशेयर सेलेस्टिया का आईपीओ 10 अप्रैल को खुला था। इन यूनिट को बीएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में