Raipur Salem School Controversy : धर्मांतरण के लिए अपने फंड के पैसों को खर्च करता था राजधानी रायपुर का ये स्कूल! बजरंग दल ने किया हंगामा, लगाए कई और भी गंभीर आरोप

रायपुर के सालेम स्कूल के बाहर बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद तनाव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण और फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Raipur Salem School Controversy : धर्मांतरण के लिए अपने फंड के पैसों को खर्च करता था राजधानी रायपुर का ये स्कूल! बजरंग दल ने किया हंगामा, लगाए कई और भी गंभीर आरोप

Raipur Salem School Controversy / Image Source : IBC24


Reported By: Suman Pandey,
Modified Date: April 16, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: April 16, 2026 8:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सालेम स्कूल के बाहर बजरंग दल का प्रदर्शन, धर्मांतरण के आरोप
  • स्कूल में घुसने की कोशिश पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
  • हालात काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर : Raipur Salem School Controversy  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सालेम स्कूल रायपुर स्थित सालेम स्कूल के बाहर आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता स्कूल गेट पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल होने और स्कूलों में आने वाले फंड का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल में आने वाले फंड का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है। Bajrang Dal Protest Raipur बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी स्कूल के मुख्य द्वार पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल एफआईआर  दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। हालात पर काबू पाने के लिए सिविल लाइन की एसीपी (ACP) और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों में झड़प

जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल परिसर के भीतर घुसने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी और झड़प हो गई। पुलिस ने स्कूल गेट के बाहर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल स्कूल के बाहर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.