PSU Bank Upgrade: देश में बंद होने वाले हैं ATM? अब पैसे निकालने के लिए क्या करना होगा? बैंक के नए नियम जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Ads

PSU Bank Upgrade: सरकारी बैंक करीब 15,000 पुराने ATM को नए तकनीक से अपग्रेड करने की तैयारी में है। इन स्मार्ट ATM में कैश जमा और निकासी, UPI से पैसे निकालने और कई अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। ये मशीनें भविष्य में छोटी बैंक शाखाओं की तरह काम करेंगी। जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 12:23 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 12:26 PM IST

(PSU Bank Upgrade/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 15,000 पुराने ATM होंगे स्मार्ट और हाईटेक।
  • ATM बनेंगे 24x7 मिनी बैंक शाखा।
  • UPI से बिना कार्ड कैश निकालने की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली: PSU Bank Upgrade: देश के सरकारी बैंक ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 15,000 पुराने ATM को नई तकनीक से अपग्रेड (PSU Bank Upgrade) किया जाएगा। इन नए ATM को ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित बनाया जाएगा। इसका मकसद सिर्फ पैसे निकालने की सुविधा देना नहीं बल्कि ATM को छोटी बैंक शाखा की तरह विकसित करना है। भारत में ATM नेटवर्क पहले से ही काफी बड़ा है और यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नेशनल फाइनेंशियल स्विच (NFS) से जुड़ा हुआ है।

नए ATM में मिलेंगी कई एडवांस सुविधाएं (Many Advanced Features)

अपग्रेड होने के बाद ATM से ग्राहकों को कई नई सुविधाएं मिल सकती हैं। इनमें कैश रीसाइक्लिंग मशीन सबसे अहम होगी। जिससे ग्राहक पैसे निकालने के साथ-साथ जमा भी कर सकेंगे। इसके अलावा UPI आधारित कैश निकासी की सुविधा भी मिलेगी। जिससे बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालना आसान होगा। नई मशीनों में बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े जाएंगे जिससे ऑनलाइन और ATM फ्रॉड से सुरक्षा बढ़ेगी। इसके अलावा तेज ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग के कारण ग्राहकों का समय भी बचेगा। मल्टी-सर्विस ATM के जरिए बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और अन्य बैंकिंग सेवाएं भी एक ही जगह मिल सकेंगी।

ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों को मिलेगा फायदा (Customers Will Benefit)

इस बदलाव (PSU Bank Upgrade) का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जहां बैंक शाखाओं की संख्या कम है। ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के ग्राहक ATM के जरिए कई बैंकिंग काम आसानी से कर पाएंगे। सरकारी बैंकों के करोड़ों ग्राहकों को इससे सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छोटे व्यापारियों और उन लोगों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी होगी जो रोजाना कैश लेन-देन करते हैं। जिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग समझने में परेशानी होती है, उनके लिए भी ये नए ATM काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

पुराने ATM बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? (Need to Replace Old ATMs)

कई मौजूदा ATM मशीनें पुरानी हो चुकी हैं और उनकी स्पीड व सुविधाएं सीमित हैं। वहीं, डिजिटल पेमेंट बढ़ने के बावजूद देश में कैश की मांग अभी भी बनी हुई है। ऐसे में बैंक कैश रीसाइक्लर और आधुनिक ATM मॉडल को अपनाकर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बैंकिंग सेवाओं की लागत कम करने में भी मदद मिल सकती है।

अब ATM बनेंगे 24×7 मिनी बैंक शाखा (ATMs to Become Mini Bank Branches)

नए अपग्रेड के बाद (PSU Bank Upgrade)  ATM ही 24×7 मिनी बैंक बन जाएंगे। जिससे ग्राहकों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बार-बार बैंक शाखा जाने की जरूरत कम हो सकती है। ATM से कैश निकालने के साथ जमा, ट्रांसफर और अन्य सेवाएं भी मिल सकेंगी। इस बदलाव से बैंकिंग अनुभव ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

कितने पुराने ATM को अपग्रेड किया जाएगा?

सरकारी बैंक करीब 15,000 पुराने ATM को नई तकनीक के साथ अपग्रेड करने की तैयारी में हैं।

नए स्मार्ट ATM में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

नए ATM में कैश जमा और निकासी, UPI से कैश विड्रॉल, बैलेंस चेक, स्टेटमेंट और अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिल सकती हैं।

क्या बिना ATM कार्ड के पैसे निकाले जा सकेंगे?

हां, नए ATM में UPI आधारित कैश निकासी की सुविधा मिलने से ग्राहक बिना कार्ड के भी पैसे निकाल सकेंगे।

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा किसे मिलेगा?

ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे शहरों के ग्राहकों, छोटे व्यापारियों और ज्यादा ATM इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।