Ghanshyam Singh By Election Nomination : BJP के टिकट बदलने से कांग्रेस को मिला फायदा? नामांकन से पहले कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा दावा, बोले-जीत पक्की
दतिया उपचुनाव में नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा टिकट बदलने का फायदा कांग्रेस को मिलेगा और चुनाव में उनकी जीत तय है।
Ghanshyam Singh By Election Nomination / Image Source : FILE
- नामांकन से पहले मां पीतांबरा का लिया आशीर्वाद।
- BJP की टिकट रणनीति पर कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा बयान।
- चुनाव को 'भय और आतंक से मुक्ति' की लड़ाई बताया।
दतिया : Ghanshyam Singh By Election Nomination : दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपना पर्चा भरने से पहले प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद घनश्याम सिंह ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।
टिकट बदले जाने से हुआ फायदा
पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने IBC24 से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे मां के दर्शन करने के बाद अब अपना नॉमिनेशन फाइल करने जा रहे हैं और चुनाव में उनकी जीत पूरी तरह पक्की है। भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए घनश्याम सिंह ने कहा कि बीजेपी द्वारा ऐन वक्त पर अपना टिकट बदले जाने का सीधा फायदा इस चुनाव में उन्हें मिलने वाला है।
भय आतंक से मुक्त कराने का ये चुनाव है
घनश्याम सिंह ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए इस उप-चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दतिया का यह चुनाव क्षेत्र के लोगों को भय और आतंक के माहौल से पूरी तरह मुक्त कराने का चुनाव है।
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर
- Aaj Ka Rashifal13 July 2026 : मेष से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम

Facebook


