कतर होल्डिंग ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी 643 करोड़ रुपये में बेची
कतर होल्डिंग ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी 643 करोड़ रुपये में बेची
नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से संबद्ध कतर होल्डिंग एलएलसी ने खुले बाजार में सौदे के जरिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 48.05 लाख शेयर 643 करोड़ रुपये में बिड़ला म्यूचुअल फंड को बेच दिए हैं।
बीएसई पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कतर होल्डिंग एलएलसी ने शुक्रवार को 48,05,974 शेयरों को 1,339 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा। यह कंपनी में 0.40 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
इस दौरान, बिड़ला म्यूचुअल फंड ने इतने ही शेयर उसी कीमत पर खरीद लिए।
इस सौदे के बाद, बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 2.10 प्रतिशत बढ़कर 1,368 रुपये पर बंद हुआ।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम

Facebook


