BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर में भारी उछाल, RVNL और IRFC समेत इन 5 शेयरों ने दिलाया मोटा मुनाफा

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर में भारी उछाल, RVNL और IRFC समेत इन 5 शेयरों ने दिलाया मोटा मुनाफा

(Railway Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Railway Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 18 May 2025 | 4:34 pmModified: 18 May 2025 | 4:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. निफ्टी में 4.21% की बढ़त, पूरे बाजार में पॉजिटिव माहौल।
  2. RVNL के शेयर में 20% तक उछाल, शुक्रवार को बंद हुआ 410.80 रुपये पर।
  3. IRCON और IRFC ने भी निवेशकों को दिलाया बड़ा मुनाफा।
  4. एक्सपर्ट्स की राय - लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए रेलवे सेक्टर बना बेहतर मौका।

Railway Stocks: पिछले सप्ताह शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। निफ्टी इंडेक्स में 4.21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के भारतीय बाजार में सकारात्मक रूझान बना है, जिससे की सेक्टर्स में भारी उछाल देखने को मिली है।

इस तेजी का सबसे अधिक फायदा रेलवे सेक्टर पर देखने को मिला है। कई रेलवे कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ। पिछले कुछ समय से धीमे चल रहे इस सेक्टर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के स्टॉक में तेजी

रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में बीते सप्ताह 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी आई है। शुक्रवार को यह शेयर 9.18% की तेजी के साथ 410.80 रुपये पर बंद हुआ। जिससे निवेशकों ने इस स्टॉक में जमकर निवेश किया।

इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON)

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर ने एक सप्ताह में 28 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया। शुक्रवार को इसके शेयर 6 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 189.55 रुपये पर बाजार बंद हुआ था।

RITES के शेयर में भारी तेजी

RITES के शेयरों में भी तूफानी तेजी देखने को मिली है। एक हफ्ते में यह शेयर 32 फीसदी तक चढ़ा और शुक्रवार को 14.80 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 285.00 रुपये पर बंद हुआ।

टीटागढ़ रेल सिस्टम (Titagarh Rail)

Titagarh Rail Systems Ltd के शेयर ने भी एक सप्ताह में 32% तक चढ़ गया। शुक्रवार को यह शेयर 12.72 फीसदी उछलकर 912.00 रुपये पर बाजार बंद हुआ था। जिससे निवेशकों ने तगड़ा मुनाफा कमाया।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में उछाल

Indian Railway Finance Corp Ltd के शेयरों बीते सप्ताह में 19% की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को यह शेयर 6.56% की बढ़ोतरी के साथ 138.79 रुपये पर बंद हुआ। जिससे निवेशकों को बंपर रिटर्न मिला।

एक्सपर्ट्स की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा तेजी में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि, मीडियम से लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह उपयुक्त समय हो सकता है। रेलवे सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की संभावना है, लेकिन निवेशकों को जल्दबाजी से बचना ही उचित होगा।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भारत-पाकिस्तान के सीजफायर के बाद मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना, जिससे रेलवे कंपनियों के स्टॉक्स में उछाल आया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Railway Stocks: Huge boom in railway sector, these 5 stocks including RVNL and IRFC gave huge profits

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm