Pulwama Terror Attack Anniversary: आज भी देश को झकझोर रहा 40 जवानों का बलिदान, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम समेत विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pulwama Terror Attack Anniversary: पूरा देश आज उन वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। यह हमला भारत के इतिहास के सबसे दुखद अध्यायों में से एक माना जाता है।

Pulwama Terror Attack Anniversary: आज भी देश को झकझोर रहा 40 जवानों का बलिदान, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम समेत विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

pulwama attack/ image source: rajeevktiwary x handle

Modified Date: February 14, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: February 14, 2026 11:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलवामा हमले की बरसी आज
  • 40 बहादुर जवान शहीद हुए
  • प्रधानमंत्री और मंत्री श्रद्धांजलि दे रहे

Pulwama Terror Attack Anniversary: पुलवामा: जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकवादी हमले की आज सातवीं बरसी है। इस हमले में 40 बहादुर जवान शहीद हुए थे। पूरा देश आज उन वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। यह हमला भारत के इतिहास के सबसे दुखद अध्यायों में से एक माना जाता है। देशभर में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों और सहकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।

Pulwama Attack: पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 2019 के इस दिन पुलवामा में शहीद हुए बहादुर नायकों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और देश के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अमिट रहेगी। उन्होंने सभी भारतीयों को वीर जवानों के अटूट साहस से प्रेरणा लेने की अपील की।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीदों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसे जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सुरक्षा बलों और एजेंसियों के समर्पण और साहस की सराहना करते हुए कहा कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीद जवानों के बलिदान को सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहिष्णुता नीति को और मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पुलवामा के बहादुर जवानों के बलिदान से भारत का आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और अधिक दृढ़ हुआ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां भारती के वीर सपूतों का अमर बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत आज आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के साथ खड़ा है और इसे जड़ से खत्म करने का संकल्पित है।

विपक्ष के नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

विपक्षी नेताओं ने भी शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि बहादुर जवानों का अदम्य साहस और देश के प्रति अटल समर्पण हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा अमर रहेगा और देश उन्हें कभी नहीं भूलेगा।

एनसीपी और एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा अपने साहस, त्याग और बलिदान से देश की सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी अटूट राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।