Resign in CG Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, टीएस सिंह देव गुट के कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

Resign in CG Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, टीएस सिंह देव गुट के कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

Resign in CG Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, टीएस सिंह देव गुट के कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

Resign in CG Congress | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 12:20 pm IST
Published Date: February 14, 2026 11:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर जिले में कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया
  • इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं
  • इस्तीफे में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है

सूरजपुर: Resign in CG Congress छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, यहां जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Resign in CG Congress बताया जा रहा है कि ये सभी इस्तेफा देने वाले 17 कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी। ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी। कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो ​पूर्व डिप्टी सीएम ​टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी।

इस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।