‘टूरिज्म एक्सपो जापान 2026’ में राजस्थान के पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प ने खींचा पर्यटकों का ध्यान

Ads

‘टूरिज्म एक्सपो जापान 2026’ में राजस्थान के पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प ने खींचा पर्यटकों का ध्यान

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 08:19 PM IST

जयपुर, 26 सितंबर (भाषा) ‘टूरिज्म एक्सपो जापान 2026’ में बंधेज, लहरिया, सांगानेरी तथा बगरू प्रिंट और जयपुर की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी सहित राजस्थान के पारंपरिक वस्त्रों तथा हस्तशिल्प ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान पर्यटन विभाग इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी में अपने मंडप के माध्यम से राज्य की पर्यटन और शिल्प परंपराओं को प्रदर्शित कर रहा है।

राजस्थान मंडप की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अजय शर्मा ने जापानी आगंतुकों के साथ-साथ पर्यटन एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि राजस्थान के पारंपरिक परिधान महज वस्त्र नहीं हैं, बल्कि वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान, रंगों, डिजाइनों और पीढ़ियों पुरानी शिल्पकला को दर्शाते हैं।

बयान में बताया गया कि जापानी आगंतुकों ने बंधेज और लहरिया के साथ ही सांगानेर और बगरू की हस्त-ब्लॉक छपाई परंपराओं में विशेष रुचि दिखाई।

पर्यटन विभाग इस प्रदर्शनी के जरिये जापानी पर्यटन बाजार में राजस्थान की समृद्ध शिल्प और वस्त्र परंपराओं को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय