BJP MP Targeted Bihar Government/Image Credit: X Handle
BJP MP Targeted Bihar Government: पटना: बिहार में भाजपा के राज्यसभा सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद ने लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवालों के बीच कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है। भाजपा राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने महिला सुरक्षा और लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी ही सरकार को घेरा है और कहा कि, “बिहार में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है, बिहार में पुलिसिंग चरमरा चुकी है।”
भाजपा सांसद पटेल ने अपने बयान में आगे कहा कि, अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है और इसी वजह से बैटरियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। बिहार में एक अच्छे डीजीपी एक अच्छे मुख्य सचिव की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत है।
बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल ने अपने बयान में आगे कहा कि, IPS स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना SSP मेरा फोन नहीं उठाते हैं। एक लड़की के साथ दुर्घटना घटी और मैंने उन्हें 16 बार फोन किया, लेकिन पटना एसएसपी ने जवाब नहीं दिया। ऐसे में अब सोचिए आम आदमी का क्या होता होगा। (BJP MP Targeted Bihar Government)
सांसद पटेल ने आगे कहा कि बिहार में पीएम मोदी के नाम पर वोट मिला है। हम लोगों को बिहार की जनता ने काम करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि जनता का वोट लॉ एंड ऑर्डर को ठीक करने के लिए मिला है, लेकिन वह चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटी के साथ घटना होती है तो ये हमारे लिए निंदनीय है कि हम पुलिसिंग को ठीक करें।
BJP MP Targeted Bihar Government: भाजपा सांसद ने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार सख्ती से काम करती है। बिहार सरकार को वैसे ही काम करने की जरूरत है। बता दें कि बिहार में बीते दिनों युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। इस बीच बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विपक्ष भी लगातार सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोलने से पीछे नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-