हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल बुधवार को चार रुपये की तेजी के साथ 2,954 रुपये प्रति बैरल हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत चार रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,954 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 3,196 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण चायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 40.11 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश