रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार

रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार

रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
Modified Date: March 9, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: March 9, 2026 3:45 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी रेमंड रियल्टी लिमिटेड ने मुंबई में एक नई आवास परियोजना विकसित करने के लिए संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना से करीब 3,000 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने मुंबई के कांदिवली के एक प्रमुख स्थान में एक प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।

हालांकि, रेमंड रियल्टी ने उस भूस्वामी इकाई का नाम नहीं बताया है, जिसके साथ उसने संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) किया है। साथ ही जमीन का कुल क्षेत्रफल भी नहीं बताया गया है।

कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह कंपनी की सातवीं संयुक्त उद्यम परियोजना है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में