Rajasthan Venkatesh Temple chori : मंदिर का पूर्व पुजारी ही निकला ‘मास्टरमाइंड’! महज 70 मिनट में पार कर दी 20 किलो चांदी, चोरी की वजह जानकर पुलिस ने पकड़ लिया माथा

राजस्थान के नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा स्थित वेंकटेश मंदिर से 20 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के कटनी निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मंदिर का पूर्व पुजारी भी शामिल है, जिसने लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ी खरीदने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Rajasthan Venkatesh Temple chori : मंदिर का पूर्व पुजारी ही निकला ‘मास्टरमाइंड’! महज 70 मिनट में पार कर दी 20 किलो चांदी, चोरी की वजह जानकर पुलिस ने पकड़ लिया माथा

Rajasthan Venkatesh Temple chori / Image Source : IBC24

Modified Date: March 9, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: March 9, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नागौर के वेंकटेश मंदिर से 20 किलो चांदी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • चोरी के मामले में मध्यप्रदेश के दो युवक गिरफ्तार, एक पूर्व पुजारी निकला
  • लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ी खरीदने के लालच में रची गई थी साजिश

जोधपुर : Rajasthan Venkatesh Temple chori राजस्थान के नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा स्थित वेंकटेश मंदिर में हुई 20 किलो चांदी की बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मध्यप्रदेश के कटनी निवासी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक मंदिर का पूर्व पुजारी है। दोनों यह चोरी लग्जरी लाइफस्टाइल जीने और गाड़ी खरीदने के लिए की थी।

लग्जरी लाइफस्टाइल जीने और गाड़ी खरीदने के लिए की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार वारदात 16 फरवरी 2026 की रात को हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षकुमार द्विवेदी और राहुल रजक के रूप में हुई है। katni Crime News हर्षकुमार द्विवेदी दिसंबर 2025 में कुछ समय के लिए मंदिर का पुजारी था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने के कारण वह नाराज था और उसने अपने पड़ोसी राहुल रजक के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। दोनों का मुख्य उद्देश्य लग्जरी लाइफस्टाइल जीना और गाड़ी खरीदना था।

70 मिनट में 20 किलो चांदी चोरी

आरोपियों ने 16 फरवरी को ट्रेन से मारवाड़ मूंडवा पहुँचकर मात्र 70 मिनट में 20 किलो चांदी चोरी कर ली। वे एक पिकअप वाहन के जरिए कुचेरा पहुंचे और फिर बस से अजमेर चले गए। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सात राज्यों में करीब 9 हजार किलोमीटर तक पीछा किया, 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 50 बस स्टैंड, 13 रेलवे स्टेशनों व 3 एयरपोर्ट पर जांच की। पुलिस ने मंदिर के पूर्व पुजारियों की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच की, जिससे हर्ष द्विवेदी की लोकेशन संदिग्ध पाई गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जांच के दौरान पुलिस टीम कटनी पहुंची, जहाँ उन्होंने सर्वेयर बनकर राहुल रजक को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी हर्ष द्विवेदी वारदात के बाद अपना मोबाइल जीजा को और सिम बहन को देकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए आखिरकार उसे भी दबोच लिया। हर्ष पर पहले से ही कटनी थाने में मारपीट का मामला दर्ज था। पुलिस की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सनसनीखेज मामला सुलझा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.