आरबीआई ने चार डिप्टी गवर्नर के बीच विभागों का बंटवारा किया

Ads

आरबीआई ने चार डिप्टी गवर्नर के बीच विभागों का बंटवारा किया

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 08:14 PM IST

मुंबई, चार मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को डिप्टी गवर्नरों के बीच विभागों का बंटवारा किया, जिसमें नवनियुक्त रोहित जैन को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन को 11 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें पर्यवेक्षण, विधि, जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) और निरीक्षण शामिल हैं।

पूनम गुप्ता को छह विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें प्रमुख मौद्रिक नीति विभाग भी शामिल है।

डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू को पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें विनियमन और प्रवर्तन विभाग शामिल हैं।

नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर रोहित जैन को 10 विभाग सौंपे गए हैं। इनमें वित्तीय प्रौद्योगिकी, विदेशी मुद्रा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग शामिल हैं।

जैन ने टी. रबी शंकर का स्थान लिया है, जिनका विस्तारित कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया।

आरबीआई ने कहा कि समन्वय की जिम्मेदारी जानकीरमन संभालेंगे।

भाषा योगेश रमण

रमण