आरबीआई संभवत: फिलहाल मौद्रिक नीति सख्त नहीं करेगा, दिसंबर में ही नीतिगत दर में होगी वृद्धि: इक्रा

आरबीआई संभवत: फिलहाल मौद्रिक नीति सख्त नहीं करेगा, दिसंबर में ही नीतिगत दर में होगी वृद्धि: इक्रा

आरबीआई संभवत: फिलहाल मौद्रिक नीति सख्त नहीं करेगा, दिसंबर में ही नीतिगत दर में होगी वृद्धि: इक्रा
Modified Date: May 25, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:53 pm IST

मुंबई, 25 मई (भाषा) ईंधन की बढ़ती कीमतों और मानसून की अनिश्चितता के कारण महंगाई के बढ़ते जोखिम के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फिलहाल संभवत: मौद्रिक नीति को सख्त नहीं करेगा। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को यह कहा।

कीमतों पर दबाव अगर बना रहता है, तो प्रमुख ब्याज दरों में वृद्धि केवल वर्ष के अंत में ही संभव है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) फिलहाल नीतिगत दरों में वृद्धि करेगी। यह आपूर्ति में अचानक आई कमी है। यह कोविड संकट से बहुत अलग है, जो आपूर्ति और मांग दोनों में एक साथ आई कमी थी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक कदम उठाने से पहले दूसरे दौर की मुद्रास्फीति के प्रभावों के प्रमाण का इंतजार करेगा।

हाल ही में खुदरा ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद, इक्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने औसत खुदरा मुद्रास्फीति (सीपीआई) अनुमान को बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। यह मुद्रास्फीति पर आरबीआई के मध्यम अवधि के लक्ष्य से अधिक है।

हालांकि, एजेंसी को उम्मीद है कि एमपीसी अगले दो मौद्रिक नीति समीक्षाओं के दौरान प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी। अक्टूबर में रुख में संभावित बदलाव होगा और यदि आवश्यक हुआ तो दिसंबर की नीति में ही प्रमुख नीतिगत दर में वृद्धि की जाएगी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में