BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

RBI Torn Currency Notes: पुराने और ​कटे-फटे नोटों से बनेगा फर्नीचर, RBI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे होगा ये

RBI Torn Currency Notes: पुराने और ​कटे-फटे नोटों से बनेगा फर्नीचर, RBI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे होगा ये

RBI Torn Currency Notes: पुराने और ​कटे-फटे नोटों से बनेगा फर्नीचर / Image Source: Google Image

RBI Torn Currency Notes: पुराने और ​कटे-फटे नोटों से बनेगा फर्नीचर / Image Source: Google Image

Deepak Dilliwar
Published: 30 May 2025 | 12:27 pmModified: 30 May 2025 | 12:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. RBI अब पुराने और कटे-फटे नोटों से बनाएगा पार्टिकल बोर्ड
  2. हर साल 15,000 टन से अधिक पुराने नोटों का होगा पुनर्चक्रण
  3. नोट जलाने की बजाय पर्यावरण अनुकूल निपटारा, साथ ही आमदनी भी

नई दिल्ली: RBI Torn Currency Notes भारत में हर राज्य में बारहों महीना अलग परिवेश और मौसम होता है, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों के लोगों के रहन सहन में बदलाव देखने को मिलता है। अलग-अलग परिवेश होने के चलते आरबीआई की ओर से जारी की गई भारतीय मानक मुद्रा को संभालकर रख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में ये देखने को मिलता है कि बैंक से तो नए नोट जारी होते हैं, लेकिन कुछ ही दिन बाद ये नोट फटने और गलने लगते हैं। इन नोटों को बनाने में विशेष कैमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसके चलते इसे गलाने या जलाने में पर्यावरण को खतरा रहता है। वहीं, अब पर्यावरण को देखते हुए आरबीआई ने पुराने और गले नोटों का निपटारा करने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है।

Read More: ED Officer Arrest: CBI के हत्थे चढ़ा ED अधिकारी, 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुए गिरफ्तार 

RBI Torn Currency Notes मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई ने पुराने, कटे-फटे और चलन से बाहर हो चुके नोटों को निपटारे के लिए अब नया तरीका अपनाने का फैसला लिया है जो पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होगा। बताया जा रहा है कि RBI अब इन नोटों का इस्तेमाल पार्टिकल बोर्ड बनाने में करेगी। कहा जा रहा है कि आरबीआई ने पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली कंपनी से भी इस संबंध में संपर्क किया है। हालांकि अ​भी इस संबंध में अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बताया गया कि हर साल रिजर्व बैंक के पास 15,000 टन से ज्यादा ऐसे नोट जमा होते हैं, जो पुराने हो जाने, कट-फट जाने या अन्य कारणों से चलन से बाहर कर दिए जाते हैं। अब तक इन नोटों को या तो जलाकर या फिर सड़ाकर नष्ट किया जाता था। यह प्रक्रिया न केवल महंगी थी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक थी। RBI ने अब पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली कंपनियों से संपर्क किया है। योजना के तहत, रिजर्व बैंक इन खराब हो चुके नोटों को बारीक कतरनों में बदलकर इन कंपनियों को बेचेगा। इससे कंपनियों को सस्ता और टिकाऊ कच्चा माल मिलेगा, वहीं RBI के लिए नष्ट करने का खर्च भी घटेगा। इस प्रक्रिया से बैंक को अतिरिक्त आमदनी भी होगी।

Read More: HDFC Bank Share Price: गिरते बाजार में HDFC बैंक बना चैंपियन, शेयर में दिखा जबरदस्त उछाल 

RBI ने यह कदम पर्यावरण हित में उठाया है। अब तक नोटों को जलाने या लैंडफिल में डालने की प्रक्रिया पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती थी। इसलिए बैंक ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन वुड साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान से इस विषय पर अध्ययन करवाया। अध्ययन में यह पाया गया कि पुराने नोटों की कतरन का इस्तेमाल पार्टिकल बोर्ड निर्माण में प्रभावी रूप से किया जा सकता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: RBI अब पुराने और कटे-फटे नोटों को कतरकर पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली कंपनियों को देगा, ताकि उनका उपयोग निर्माण सामग्री के रूप में किया जा सके।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: RBI will make furniture with soiled, torn currency notes to recycle

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am