आरईसी ने 2023-24 में रिकॉर्ड 3.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया

आरईसी ने 2023-24 में रिकॉर्ड 3.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया

आरईसी ने 2023-24 में रिकॉर्ड 3.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया
Modified Date: April 8, 2024 / 03:08 pm IST
Published Date: April 8, 2024 3:08 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने बीते वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रिकॉर्ड 3.59 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है। यह सालाना आधार पर 33.66 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी यह जानकारी दी है। कंपनी ने 2022-23 में 2.68 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया था। ।

कुल 3.59 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में से 1.36 लाख करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए मंजूर किये गये। यह इससे पिछले साल में हरित परियोजनाओं के लिए मंजूर 21,371 करोड़ रुपये के कर्ज से अधिक है।

बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने कहा, ‘‘आरईसी लि. ने अपनी वृद्धि यात्रा जारी रखी है। कंपनी ने वर्ष 2023-24 के दौरान 3.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत किया जो अबतक का सर्वाधिक है। जबकि 1.61 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कर्ज वितरण किया। इसके साथ, कंपनी का परिचालन के स्तर पर मजबूत प्रदर्शन जारी है।’’

वित्त वर्ष 2023-24 में इससे पिछले बीते वित्त वर्ष के मुकाबले कर्ज वितरण 66.72 प्रतिशत अधिक रहा। 2022-23 में कर्ज वितरण 96,846 करोड़ रुपये था।

सूचना के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक कंपनी का कुल कर्ज 5.09 लाख करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 2022-23 के 4.35 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 17.13 प्रतिशत अधिक है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में