आरईसी को चौथी तिमाही में 2,301 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

आरईसी को चौथी तिमाही में 2,301 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

आरईसी को चौथी तिमाही में 2,301 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 13, 2022 10:38 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 2,301.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आय में वृद्धि के साथ कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

आरईसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,017.84 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 9,653.27 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में 9,215.92 करोड़ रुपये थी।

वही पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 10,035.70 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 8,378.14 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 4.80 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

भाषा जतिन पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में