आरईसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 3,065.37 करोड़ रुपये पर

आरईसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 3,065.37 करोड़ रुपये पर

आरईसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 3,065.37 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 17, 2023 / 10:41 pm IST
Published Date: May 17, 2023 10:41 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 3,065.37 करोड़ रुपये रहा।

आरईसी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2,301.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आय मार्च, 2022 के 9,655.99 रुपये से बढ़कर मार्च, 2023 में 10,254.63 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11,166.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 10,035.70 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021-22 के 39,339.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 39,520.16 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में