आरईसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 2,915.33 करोड़ रुपये पर

आरईसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 2,915.33 करोड़ रुपये पर

आरईसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 2,915.33 करोड़ रुपये पर
Modified Date: January 30, 2023 / 07:41 pm IST
Published Date: January 30, 2023 7:41 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 2,915.33 करोड़ रुपये हो गया। कम खर्च से कंपनी की लाभ बढ़ा है।

आरईसी ने बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,773.44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि इस दौरान उसका कुल खर्च 6,617.51 करोड़ रुपये से घटकर 6,185.24 करोड़ रुपये रहा।

वहीं कंपनी की कुल आय भी आलोच्य तिमाही में घटकर 9,795.47 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 10,069.11 करोड़ रुपये रही थी।

आरईसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 3.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दी है।

दूसरे अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड तारीख नौ फरवरी, 2023 है और इसका भुगतान मंगलवार, 28 फरवरी को किया जाएगा।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में