बिजली क्षेत्र के नुकसान को कम करना समय की जरूरत : मनोहर लाल

बिजली क्षेत्र के नुकसान को कम करना समय की जरूरत : मनोहर लाल

बिजली क्षेत्र के नुकसान को कम करना समय की जरूरत : मनोहर लाल
Modified Date: June 2, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: June 2, 2026 6:30 pm IST

चंडीगढ़, दो जून (भाषा) केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बिजली क्षेत्र में होने वाले नुकसान को कम करते हुए इसकी बढ़ती मांग को पूरा करना समय की आवश्यकता है।

मंत्री ने जोर दिया कि उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से कंपनियों को आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए तथा लक्ष्य आधारित योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि बिजली न केवल एक आवश्यक सार्वजनिक सेवा है, बल्कि आय का एक संसाधन भी है, जिसके उत्पादन और वितरण में काफी लागत आती है। इसलिए, बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत और आधुनिक बनाना बहुत जरूरी है।

वह सोमवार देर शाम यहां हरियाणा की बिजली कंपनियों और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

यहां मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी बैठक में मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान मनोहर लाल ने बिजली आपूर्ति प्रणालियों में सुधार, तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान को कम करने, आय सृजन बढ़ाने और वितरण नेटवर्क के आधुनिकीकरण के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बिजली क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और उसे लगभग शून्य विद्युत हानि प्राप्त करने की दिशा में प्रयास जारी रखने चाहिए।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में