कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 23, 2021 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 18.3 रुपये की गिरावट के साथ 1,416 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 18.3 रुपये यानी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,416 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 35,440 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल भाव में गिरावट आई।

जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 20 रुपये यानी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,384 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,775 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश