बढ़ती मांग के कारण रफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग के कारण रफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - April 12, 2021 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम दो रुपये की तेजी के साथ 1,322.9 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव दो रुपये यानी 0.15 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,322.9 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 24,885 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल भाव में सुधार आया।

मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 2.3 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,298 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 33,780 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश