रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस ने परमिंदर सिंह को सीईओ नियुक्त किया

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस ने परमिंदर सिंह को सीईओ नियुक्त किया

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस ने परमिंदर सिंह को सीईओ नियुक्त किया
Modified Date: April 23, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:48 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।

रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड की कंपनी में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी फेसबुक ओवरसीज के पास है। कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में एंटरप्राइज एआई को अपनाने की गति को तेज करना है। इसके लिए वह ‘मेटा’ की एआई (कृत्रिम मेधा) क्षमताओं को रिलायंस की एंटरप्राइज पहुंच, एआई कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और जियो की देशव्यापी संपर्क के साथ जोड़ेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड ने परमिंदर सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।’’

सिंह प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एशिया के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। उन्होंने गूगल, एप्पल, ट्विटर और आईबीएम जैसी कंपनियों में काम किया है। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल व्यवसायों को खड़ा किया है और उनमें बदलाव लाए हैं।

रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष, आकाश अंबानी ने कहा कि भारत की एंटरप्राइज एआई क्षमता को विकसित करना एक पीढ़ीगत अवसर है और आरईआईएल को इसी पहल का नेतृत्व करने के लिए बनाया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘परमिंदर की नियुक्ति एक विश्व-स्तरीय टीम बनाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह टीम भारत में एंटरप्राइज एआई को परिभाषित करेगी और इससे कहीं आगे एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में