टेलिकॉम इंडस्ट्री में आमदनी के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी जियो

Ads

टेलिकॉम इंडस्ट्री में आमदनी के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी जियो

  •  
  • Publish Date - June 29, 2018 / 08:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नई दिल्ली रिलायंस जियो टेलिकॉम इंडस्ट्री में आमदनी के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। पहले नंबर पर अभी भी भारतीय एयरटेल ही है। जबकि इससे पहले दूसरे नंबर पर वोडाफोन इंडिया थी, जो अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। ट्राई के आंकड़ों की मानें तो जियो और भारतीय एयरटेल के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मार्च 2018 की खत्म हुई तिमाही में जियो ने 6,127 करोड़ रुपए का इनकम दिखाया है, जो पिछली तिमाही से 15% ज्यादा है। वहीं मार्च 2018 को खत्म तिमाही में भारती एयरटेल की आमदनी 7,087 करोड़ रुपही, जो पिछली तिमाही से 10% कम दर्ज की गई।

बता दें कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो लॉन्चिंग के महज 19 महीने के अंदर ही ग्राहकों की संख्या के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। जियो ने अपनी लॉन्चिंग के वक्त से ही उपभोक्ताओं को फ्री वॉइस कॉलिंग और कम कीमत पर इंटरनेट डेटा दिया था। इसके बाद से ही इंडस्ट्ड़ी में प्राइस वार शुरु हुआ जो अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें : मानहानि मामला, शिवराज के दावे को चुनौती देने वाली याचिका अजय सिंह ने वापस ली

ट्राई के आंकड़ों की मानें तो, रिलायंस जियो का डजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मार्च तिमाही में वोडाफोन इंडिया के 4,937 करोड़ रुप और आइडिया सेल्युलर के 4,033 करोड़ रुप से ज्यादा रहा। जियो के पास अभी 20 करोड़ ग्राहक हैं।

वेब डेस्क, IBC24