रेनो डस्टर को बीएनसीएपी से मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

रेनो डस्टर को बीएनसीएपी से मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

रेनो डस्टर को बीएनसीएपी से मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
Modified Date: April 20, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:26 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) हाल ही में भारतीय बाजार में दोबारा पेश की गई रेनो डस्टर एसयूवी को सुरक्षा आकलन कार्यक्रम बीएनसीएपी के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।

फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता की भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नए डस्टर मॉडल ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों श्रेणियों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) के परीक्षणों में डस्टर मॉडल को वयस्क सुरक्षा की श्रेणी में 32 में से 30.49 अंक मिले हैं जबकि बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 49 में से 45 अंक मिले हैं।

रेनो इंडिया के इंजीनियरिंग प्रमुख वी. विक्रमन ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि मजबूत इंजीनियरिंग को जमीनी स्तर पर उतारने का नतीजा है। वाहन को व्यापक सिमुलेशन, फिजिकल क्रैश टेस्ट और प्रणाली स्तर के ‘वैलिडेशन’ से गुजारा गया, जिसमें भारतीय सड़कों की वास्तविक परिस्थितियों पर विशेष ध्यान दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि बीएनसीएपी परीक्षण में 5-स्टार रेटिंग इस व्यापक इंजीनियरिंग और परीक्षण प्रक्रिया को दर्शाती है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में