MEA On Iran: होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग! अब MEA ने ईरान को लेकर कही ये बात, प्रवक्ता ने इस चीज को बताई अपनी प्राथमिकता

MEA On Iran: भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

MEA On Iran: होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग! अब MEA ने ईरान को लेकर कही ये बात, प्रवक्ता ने इस चीज को बताई अपनी प्राथमिकता

MEA On Iran/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 20, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: April 20, 2026 6:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में भारतीय नागरिकों की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
  • रणधीर जायसवाल ने कहा कि, 'पीएम के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ भारत की सक्रिय बातचीत जारी है।
  • शनिवार को हुई फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही भारत ने इस मामले को गंभीरता से उठाया।

MEA On Iran: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि, देश में घरेलू गैस, बंदरगाह संचालन और आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, जबकि विदेश मंत्रालय लगातार भारतीय नागरिकों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है।

भारत की खाड़ी देशों के साथ बातचीत जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि, ‘पीएम के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ भारत की सक्रिय बातचीत जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा किया, जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्री और अपने समकक्ष अधिकारियों से मुलाकात की। (MEA On Iran) इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई।’

भारतीय जहाजों की होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही पर जोर

MEA On Iran:  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने आगे कहा कि, भारत ईरान और अन्य देशों के संपर्क में है ताकि होर्मुज से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। (MEA On Iran)  उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही भारत ने इस मामले को गंभीरता से उठाया।

कैसे होगा भारतीय नाविकों की सुरक्षा?

MEA On Iran: प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि, भारतीय पक्ष ने ईरान के राजदूत को तलब किया और विदेश सचिव स्तर पर बैठक कर गहरी चिंता जताई। भारत ने साफ कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समुद्री मार्गों पर बिना किसी बाधा के आवाजाही होनी चाहिए। (MEA On Iran)  प्रवक्ता जयसवाल के मुताबिक, ईरानी राजदूत ने आश्वासन दिया कि भारत की चिंताओं को तेहरान स्थित संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संपर्क लगातार जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.