Pritam Lodhi Viral Video: ‘SDOP के बंगले को गोबर से भर दूंगा’… इस भाजपा विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी, कहा – मेरा हाथ अब 250 किलो का…
‘SDOP के बंगले को गोबर से भर दूंगा’… इस भाजपा विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी, BJP MLA Pritam Lodhi viral video: Threatened police

- विधायक के बेटे की थार से तीन लोगों को टक्कर का मामला
- प्रीतम लोधी का पुलिस को धमकाते हुए वीडियो वायरल
- “दिल्ली से फरमान” वाले बयान ने बढ़ाया सियासी विवाद
शिवपुरीः Pritam Lodhi viral video मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बीजेपी विधायक के बेटे से जुड़ा एक सड़क हादसा और उसके बाद सामने आए घटनाक्रम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। अब इस मामले को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अब प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस को धमकाते नजर आ रहे हैं।
Pritam Lodhi viral video प्रीतम लोधी का कहना है कि एक्सीडेंट कभी जानबूझकर नहीं होता है। एक्सीडेंट को एक्सीडेंट होता है। एसपी के कहने पर मैं एक्सीडेंट की जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहा हूं। प्रीतम लोधी ने दावा किया कि उन्हें एसपी द्वारा कहा गया है कि आपको यहां चुनाव नहीं लड़ना है, ये दिल्ली से फरमान है। उन्होंने एसपी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपको दिल्ली से कौन भेज रहा है? मोदी, शाह या फिर सिंधिया.. आपको फरमान कौन भेज रहा है?.“मुझे स्पष्टीकरण दीजिए कि दिल्ली से आदेश कौन दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जवाब नहीं आया तो मैं 10 हजार आदमी लेकर आऊंगा और करैरा एसडीओपी के बंगले को गोबर से भरवा दूंगा। वायरल वीडियो में BJP विधायक प्रीतम लोधी कह रहे हैं कि मेरा हाथ पहले ढाई किलो का था, लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है। मैं विपक्ष की बेचैनी दूर कर दूंगा।
देखें उनका धमकी भरा वीडियो
पिता प्रीतम लोधी का भी विवादों से नाता
सिर्फ दिनेश लोधी ही नहीं, बल्कि उनके पिता प्रीतम लोधी का नाम भी कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ पहला मामला साल 1976 में दर्ज हुआ था, जब उन पर बलवा और मारपीट के आरोप लगे थे। इसके बाद से अब तक प्रीतम लोधी पर हत्या के तीन और हत्या के प्रयास के चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा उन पर लूट, बलवा, अपहरण और घर में घुसकर मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज बताए जाते हैं। साल 2022 में ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी से बाहर कर दिया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लोधी बहुल सीटों पर वोट कटने के डर से उनकी पार्टी में वापसी कराई गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vasudha: देव बना करिश्मा के हाथों की कठपुतली! क्या ज़िंदा है चंद्रिका का सुहाग या फिर है चौहान खानदान को मिटाने की, करिश्मा की कोई नई साजिश?
- Jashpur Plane Crash Video: जशपुर के इस इलाके में हुआ हादसा, पहाड़ से टकराया प्राइवेट जेट, हादसे का वीडियो आया सामने
- PM Modi Jhalmuri Video: पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने के बाद भी पछता रहा दुकानदार! कर दी ये बड़ी गलती, जानें कौन है ये?
- Diesel Theft From Police Station: थाने में जब्त टैंकर से गायब हो गया 2000 लीटर डीजल, गाड़ी मालिक ने पूछा पुलिस वालों ने कहा- उड़ गए तो हम क्या करें
- Dhar School Timing Change News: गर्मी का कहर जारी, प्रशासन अलर्ट! स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल लागू, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं
- MP Jan Aakrosh Mahila Padyatra: ‘हक का गला घोंटा गया..’ महिला आरक्षण को लेकर राजधानी में प्रदर्शन, CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से की ये अपील, विपक्ष को कहा-कब्र से निकालकर…
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रीतम लोधी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLA Pritam Lodhi viral video: Threatened police
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm