Jashpur Plane Crash News : जशपुर प्लेन क्रैश मामले को लेकर आया नया ट्विस्ट! कलेक्टर ने दिया ये बड़ा अपडेट, इस इलाके में विमान गिरने की आई थी खबर

जशपुर जिले में विमान क्रैश की खबर पूरी तरह अफवाह निकली। प्रशासन और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी एटीसी को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है और वायरल तस्वीरें भ्रामक हैं।

Jashpur Plane Crash News : जशपुर प्लेन क्रैश मामले को लेकर आया नया ट्विस्ट! कलेक्टर ने दिया ये बड़ा अपडेट, इस इलाके में विमान गिरने की आई थी खबर

Jashpur Plane Crash News/ Image Source : FILE

Modified Date: April 20, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: April 20, 2026 6:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली फर्जी, प्रशासन ने किया खंडन।
  • किसी भी एटीसी या फ्लाइंग क्लब ने नहीं दी दुर्घटना की पुष्टि।
  • वायरल फोटो और जंगल के धुएं से फैली अफवाह, जांच जारी।

जशपुर : Jashpur Plane Crash News छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर की पहाड़ियों के पास एक विमान के क्रैश होने की खबर का राज्य सरकार ने खंडन करते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किसी भी विमान के गायब होने की कोई जानकारी नहीं है। राज्य सरकार ने भी इस खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक बताया है।

विमान दुर्घटना की नहीं हुई पुष्टि

प्रशासन द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि किसी भी एटीसी या फ्लाइंग क्लब ने विमान के लापता होने की बात नहीं कही है। Plane Crash Rumors Chhattisgarh आपकों बता दें की यह इलाका ओडिशा और झारखंड की सीमाओं से भी जुड़ता है, इसलिए वहां के एटीसी और फ्लाइंग क्लबों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी विमान दुर्घटना की पुष्टि नहीं हुई।

किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने विमान गिरते नहीं देखा

कलेक्टर के अनुसार, किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने विमान को गिरते हुए नहीं देखा है। सोशल मीडिया पर दो स्टील फोटो और जंगल से उठते धुएं को देखकर यह अफवाह फैली। कलेक्टर का मानना है कि जंगल में उठने वाला यह धुआं फारेस्ट फायर भी हो सकता है, जो अक्सर लगती रहती है। इसके बावजूद, एहतियात के तौर पर ड्रोन और वन कर्मियों के माध्यम से धुएं वाले स्थान की जांच कराई जा रही है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने इस मामले में खंडन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विमान क्रैश होने की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। यह पूरी तरह से एक अफवाह है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.