रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री से आदिलाबाद हवाई अड्डे पर एमआरओ केंद्र, कार्गो सुविधा की उठाई मांग
रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री से आदिलाबाद हवाई अड्डे पर एमआरओ केंद्र, कार्गो सुविधा की उठाई मांग
नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आदिलाबाद जिले में प्रस्तावित संयुक्त उपयोग वाले हवाई अड्डे पर कार्गो परिचालन, रखरखाव, मरम्मत, ओवरहॉल(एमओआर) केंद्र तथा हैंगर अवसंरचना स्थापित करने समेत बड़े पैमाने में नागरिक एवं वाणिज्यिक सुविधाएं विकसित करने का अनुरोध किया।
यह हवाई अड्डा रक्षा मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय की संयुक्त परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है तथा इसके वर्ष 2027 के अंत तक चालू होने की संभावना है।
रेड्डी ने बैठक के दौरान कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रम के कारण वैश्विक विमानन कंपनियों की इस क्षेत्र में रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आदिलाबाद की रणनीतिक स्थिति इसे ऐसे विमानन एवं रखरखाव केंद्र के लिए उपयुक्त बनाती है।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से यह भी आग्रह किया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र मंजूरी दी जाए। इसके लिए महबूबनगर जिले के देवराकदरा के पास एक स्थान चिन्हित किया गया है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


