पुणे-नासिक रेल संपर्क का संशोधित मार्ग स्वीकृत, निर्माण भी शुरूः रेल मंत्री

पुणे-नासिक रेल संपर्क का संशोधित मार्ग स्वीकृत, निर्माण भी शुरूः रेल मंत्री

पुणे-नासिक रेल संपर्क का संशोधित मार्ग स्वीकृत, निर्माण भी शुरूः रेल मंत्री
Modified Date: June 17, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: June 17, 2026 9:37 pm IST

पुणे, 17 जून (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पुणे-नासिक रेल संपर्क की लंबित समस्या को मार्ग में संशोधन के साथ सुलझा लिया गया है और परियोजना के कुछ हिस्सों पर काम शुरू भी हो चुका है।

वैष्णव ने पुणे-साईनगर शिरडी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर कहा कि अब यह रेल मार्ग पुणे-अहिल्यानगर-शिरडी-नासिक के रास्ते से गुजरेगा। पहले प्रस्तावित मार्ग पुणे जिले के नारायणगांव के पास स्थित जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) के कारण तकनीकी रूप से व्यावहारिक नहीं पाया गया था।

वैष्णव ने कहा, “पुणे-नासिक रेल लिंक का मुद्दा सुलझ गया है। अब यह स्पष्ट है कि सीधा मार्ग तकनीकी रूप से व्यावहारिक नहीं है।”

उन्होंने बताया कि संशोधित रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और परियोजना के कई हिस्सों को मंजूरी मिल चुकी है। कुछ खंडों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि नए मार्ग से यात्रा में लगने वाला समय पहले प्रस्तावित मार्ग के लगभग समान ही रहेगा जबकि लागत काफी कम होगी। पहले इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 35,000 करोड़ रुपये थी, जबकि संशोधित मार्ग को लगभग एक-तिहाई लागत में ही पूरा किया जा सकता है।

मूल रूप से प्रस्तावित रेल मार्ग के जीएमआरटी के पास से गुजरने के कारण वैज्ञानिकों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि रेलवे संचालन से उत्पन्न विद्युत-चुंबकीय प्रभाव इस वेधशाला के संवेदनशील अनुसंधान को प्रभावित कर सकता है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में