रूट मोबाइल ने संदीपकुमार गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया

Ads

रूट मोबाइल ने संदीपकुमार गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) संचार सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी रूट मोबाइल ने शुक्रवार को कहा कि उसने कंपनी के सह-संस्थापक संदीपकुमार गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 19 नवंबर से प्रभावी है।

इसके अलावा अरुण गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र) के रूप में नामित किया गया है।

संदीपकुमार चंद्रकांत गुप्ता की जगह लेंगे, जो गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में कंपनी के बोर्ड में काम करना जारी रखेंगे।

चंद्रकांत ने कहा, ‘‘मुझे पिछले डेढ़ दशक में अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है, और मैं भविष्य अपने भविष्य और संदीपकुमार गुप्ता के नेतृत्व को लेकर आश्वस्त हूं।’’

चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीपकुमार को लेखांकन और खातों, कारोबार विश्लेषण, एसएपी कॉन्फिगरेशन और सॉफ्टवेयर सिस्टम कंसल्टिंग में 19 साल का अनुभव है।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर