शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 75.42 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 75.42 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 75.42 पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 23, 2021 12:43 pm IST

Dollar vs rupees today : मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 75.42 पर पहुंच गया।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से भी रुपये में वृद्धि सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 75.43 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 75.42 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 96.03 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत बढ़कर 75.49 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में