रुपया नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर

रुपया नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर

रुपया नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 21, 2022 10:29 pm IST

मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण रुपये में गिरावट आई है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.89 पर खुला और बाद में 82.59 के उच्च स्तर तथा 82.91 के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया बृहस्पतिवार के बंद भाव के मुकाबले नौ गिरकर 82.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरकर 21 पैसे की तेजी के साथ 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत बढ़कर 113.41 पर पहुंच गया।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 92.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वहीं, बीएसई सेंसेक्स 104.25 अंक चढ़कर 59,307.15 अंक पर बंद हुआ तथा निफ्टी में भी 12.35 अंक की मजबूती दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीददार रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,864.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में